Sunday , May 19 2024
Breaking News

Allu Arjun: करोड़ों की संपत्ति के मालिक सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, लग्जरी कारों के हैं शौकीन

Allu Arjun birthday:digi desk/BHN/ मुंबई/ अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनके दमदार अभिनय और एक्शन के लिए साउथ सिनेमा में तो जाना ही जाता था लेकिन पुष्पा की शानदार सफलता के बाद वह देशभर में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। 2 साल की उम्र से वह पर्दे पर द‍िखाई देने लगे थे। उनकी पॉपुलैरिटी इन दिनों आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। अल्‍लू अर्जुन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्‍टार्स तक को टक्‍कर देते हैं। अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद स्टाइलिश हैं।

आलीशान घर के साथ लग्जरी वैनिटी वैन

अल्लू अर्जुन की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 356 करोड़ के करीब है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए करीब 14-15 करोड़ रुपए लेते हैं। अल्‍लू अर्जुन हैदराबाद में जुबली हिल्स के पास बड़े बंगले में रहते हैं। उनके इस घर का नाम ‘ब्लेसिंग’ है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। अर्जुन अपने पत्नी परिवार के साथ यहीं रहते हैं। उनका घर तो महलों जैसा आलीशान है, साथ ही उनकी वैनिटी वैन भी लग्जरी के मामले में कम नहीं है। जितनी यह वैन बाहर से शानदार दिखती है, अंदर से भी बेहद लग्जीरियस है।

इसकी कीमत भी इतनी है कि कोई छोटे-मोटे बजट की फिल्म बन सकती है। अल्लू अर्जुन ने साल 2019 में एक वैनिटी वैन ली है और इसका नाम ‘द फाल्कन’ रखा। इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए हैं। ये वैनिटी वैन बाहर से देखने में तो बेहद स्टाइलिश है, अंदर से भी इसका लुक और इंटीरियर बेहद शानदार है। इस वैन में सुख सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसमें स्पॉटलाइट लाइटिंग की गई है जो इसे अमेजिंग लुक देती है।

अर्जुन रखते है शानदार कारों का कलेक्शन

शानदार घर, लग्जिरीयस वैनिटी वैन के साथ अर्जुन को महंगी गाड़ियां रखने का शौक भी है। उनके पास रेंज रोवर कार भी है। जिसका नाम उन्होंने बीस्ट रखा है। इस कार की कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 5, जगुआर एक्सजे एल, ऑडी ए7, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस जैसी कारें मौजूद हैं।

प्राइवेट जेट के साथ लग्जिरियस घड़ियां

अल्लू अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की फोर्ब्स लिस्ट में भी शामिल किया गया। खबरों के अनुसार अल्लू अर्जुन के पास एक प्राइवेट जेट भी है। वहीं अर्जुन के पास कार्टियर सैंटोस 100 एक्सएल, हबलोट बैंग बैंग स्टील कार्बन और रोलेक्स डेटोना स्टेनलेस स्टील जैसी महंगी घड़िया हैं। उन्होंने एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही वजह है कि अल्‍लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के महंगे सितारों में से एक हैं और एक दम लग्‍जरी लाइफ जीते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

को-स्टार की मौत के बाद, साउथ के मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड

तेलुगु में डेली सोप में काम करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता चंद्रकांत नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *