Thursday , May 16 2024
Breaking News

MP Weather Alert : देश भर में सबसे गर्म रहा MP का खरगोन, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा

Madhya Pradesh Weather Update: digi desk/BHN/ भोपाल/  अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान खरगोन में रिकार्ड किया गया।

मैदानी क्षेत्रों में भी सबसे अधिक तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार देश के मैदानी क्षेत्रों में भी यह सबसे अधिक तापमान रहा। खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम एवं दमोह में लू चली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश को एक-दो दिन में लू से राहत मिलने के आसार हैं।

वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस तरह का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। उन्‍होंने बताया कि इसके असर से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात

उल्‍लेखनीय है कि दक्षिण-पूर्वी मप्र एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्वी मप्र पर बने चक्रवात से होकर गुजर रहा है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे लू में राहत मिल सकती है।

देश में सबसे गर्म रहे पांच शहर शहर 

अधिकतम तापमान खरगोन 43 खंडवा 42.1 अकोला (महाराष्ट्र) 41.9 नर्मदापुरम 41.8 वासिम (महाराष्ट्र) 41.5

 

About rishi pandit

Check Also

MP: विश्वविद्यालय में होगा 1 साल का MBA-MCA, 4 साल UG करने वाले विद्यार्थियों को होगा फायदा

Madhya pradesh bhopal bhoj open university there will be 1 year mba mca in university …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *