Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashi Parivartan: आज अस्त हो गए ‘बुध’ ग्रह, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Buddha Rashi Parivartan: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ किसी भी व्यक्ति के जीवन में बुद्धि, धन, तर्क वितर्क की क्षमता और व्यापार में उन्नति के लिए बुध ग्रह प्रमुख कारक होता है। आज बुध ग्रह अस्त हो गए हैं और बुध ग्रह शनि ग्रह की राशि कुंभ में अस्त हुए हैं। हालांकि ज्योतिष में किसी ग्रह के अस्त होने को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अस्त ग्रह भी कई राशि के जातकों की किस्मत चमका देता है। आज अस्त होने वाला बुध ग्रह भी 6 राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है ये 6 राशियां –

वृषभ- बुध का अस्त होना वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन दिला सकते हैं। कुछ जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापार में बढ़ोतरी होने से लाभ हो सकता है। भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को अस्त बुध कई पारिवारिक खुशियां दे सकता है। पति पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। करियर के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत करने पर उचित फल समय पर मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। माता-पिता का प्रेम बना रहेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना रोजगार के नए अवसर देगा। धन लाभ हो सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को जल्द सफलता मिल सकती है। दोस्तों की ओर से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या- कन्या राशि के जातकों को बुध के अस्त होने की अवधि नौकरी में तरक्की दिला सकता है। नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और सेहत का ध्यान रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है. किसी भी तरह का निवेश करने से सावधानी बरतें।

तुला- तुला राशि के जातकों में अस्त हो रहा बुध आत्मविश्वास बढ़ाएगा। किए गए कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी और घर में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मकर- मकर राशि के जातकों को अस्‍त बुध करियर बदलने के लिए प्रेरित कर सकता है। नया जॉब भी लग सकता है। बॉस की ओर से सहयोग मिलेगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *