T20 WC IND vs PAK: digi desk/BHN/ यूएई में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 24 अक्टूबर को होना है। इस महामुकाबले की चर्चा अभी से होने लगी है। इस बीच, सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने कहा है कि वे मुकाबले से पहले सोशल मीडिया से दूर
रहेंगी। Sania Mirza के मुताबिक, मैच से पहले सोशल मीडिया पर जहर फैलाया जाएगा और यही कारण है कि वे दूर रहेंगी। बता दें, Sania Mirza की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई है। हालांकि शादी के बाद भी Sania Mirza भारत के लिए टेनिस खेल रही हैं। जब भी भारत-पाकिस्तान खेल की बात आती है तो यूजर्स Sania Mirza को निशाना बनाते हैं।
Sania Mirza ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान
Sania Mirza ने इंस्टाग्राम पर अपने इस फैसले का ऐलान किया। साथ ही एक वीडियो भी जारी किया। Sania
Mirza ने लिखा, मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन सोशल मीडिया और विषाक्तता से दूर हो रही हूं। (नीचे देखिए वीडियो) Sania Mirza को इस मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का साथ मिला। युवराज सिंह ने Sania Mirza के वीडियो कमेंट करते हुए लिखा, गुड आइडिया। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि पता तो आपको भी है कि जीतेगी तो टीम इंडिया।
इस बीच, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे एक सामान्य मैच करार दिया, वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उनके साथी खिलाड़ी विश्व कप में पहली बार अपने पड़ोसी को हराने के लिए आश्वस्त है। बता दें, क्रिकेट विश्व कप पाकिस्तान ने अब तक भारत से एक भी मैच नहीं जीता है।
भारत में हो रही राजनीति
इस बीच, भारत पाकिस्तान मैच को लेकर भारत में राजनीति जारी है। असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि भारत को यह मैच नहीं खेलना चाहिए। दरअसल, कश्मीर में हो रही नागरिकों की हत्या के विरोध हो रहा है और इस तरह की मांग की जा रही है। हालांकि बीसीसीआई साफ कर चुका है कि आईसीसी से हुए करार के कारण भारत ऐसे किसी मुकाबले से इन्कार नहीं कर सकता है।
Bhaskar Hindi News