Thursday , May 16 2024
Breaking News

Corona Virus: 24 घंटे में कोरोना के 18,346 नए मामले, केरल से 8,850 केस

Corona Virus Update: digi desk/BHN/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में 263 लोगों की मौत हुई है। पिछले 10 दिनों से नए मामले 30 हजार से नीचे बने हुए थे। अब इनकी संख्या 20 हजार से नीचे आ गए है। मरीजों के उबरने की दर में भी लगातार सुधार हो रहा है और मृत्युदर पूर्व की स्थिति पर बनी हुई है। साप्ताहिक और दैनिक संक्रमण दर भी दो फीसद से नीचे है। कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार नजर आ रहा है।

सात महीने बाद 24 घंटे में सबसे कम 18,346 नए मामले मिले हैं। इनमें अकेले केरल से 8,850 मामले हैं। 201 दिन बाद सक्रिय मामले घटकर ढाई लाख के करीब आ गए हैं, जो कुल मामलों का 0.75 फीसद है। पिछले एक दिन में सक्रिय मामलों में 11,556 की गिरावट दर्ज की गई है। वैसे, कोविड19इंडिया.ओआरजी पोर्टल के मुताबिक सक्रिय मामलों की संख्या ढाई लाख से नीचे आ गई है। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक 91.97 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 66.69 करोड़ पहली और 25.27 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। मंगलवार शाम छह बजे तक कुल 55.15 लाख डोज लगाई गईं।

देश में कोरोना की स्थिति

  • भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • 24 घंटे में नए मामले 18,346
  • कुल सक्रिय मामले 2,52,902
  • 24 घंटे में टीकाकरण 72.51 लाख
  • कुल टीकाकरण 91.97 करोड़

मंगलवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति

  • नए मामले 18,346
  • कुल मामले 3,38,53,048
  • सक्रिय मामले 2,52,902
  • मौतें (24 घंटे में) 263
  • कुल मौतें 4,49,260
  • ठीक होने की दर 97.93 फीसद
  • मृत्यु दर 1.33 फीसद
  • पाजिटिविटी दर 1.63 फीसद
  • सा.पाजिटिविटी दर 1.66 फीसद
  • जांचें (सोमवार) 11,41,642
  • कुल जांचें 57,53,94,042

मंगलवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

  • उत्तर प्रदेश 7.47 लाख
  • गुजरात 4.49 लाख
  • बिहार 4.36 लाख
  • महाराष्ट्र 4.10 लाख
  • पंजाब 1.83 लाख
  • राजस्थान 1.82 लाख
  • दिल्ली 1.52 लाख
  • जम्मू-कश्मीर 1.06 लाख
  • छत्तीसगढ़ 1.05 लाख
  • हरियाणा 0.98 लाख
  • मध्य प्रदेश 0.93 लाख
  • झारखंड 0.85 लाख
  • हिमाचल 0.29 लाख
  • उत्तराखंड 0.28 लाख

(कोविन पोर्टल के आंकड़े)

 

About rishi pandit

Check Also

जयशंकर ने अमेरिका को चाबहार डील पर बैन वाली धमकी देने पर खूब सुनाया

नईदिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा चुनाव को 'नकारात्मक ढंग' से दिखाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *