Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Amazing: ‘अयोध्या कांड’ पढ़कर जीतिए प्रतियोगिता और प्लेन से कीजिए अयोध्या का भ्रमण, MP में अनूठी प्रतियोगिता 

Win the competition by reading the Ayodhya kand: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में एक ऐसी अनोखी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसके लिए आपको अयोध्या कांड को पूरा पढ़ना होगा। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद विजेता को नकद पुरस्कार के बदले हवाई जहाज(नौ सीटर विशेष चार्टर्ड ) से निश्शुल्क अयोध्या का भ्रमण कराया जाएगा। इस अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान कर रहा है। इसमें अयोध्या कांड पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक जिले से आठ विजेताओं को चुना जाएगा। जिसमें चार विद्यार्थी और चार किसी भी उम्र के विजेता बन सकते हैं। इस प्रतियोगिता को राज्य ओपन स्कूल की मदद से आयोजित किया जाएगा।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान ने राज्य ओपन बोर्ड को परीक्षा के लिए नोडल केंद्र बनाया है। यह परीक्षा एंड्रायड फोन पर आनलाइन होगी। इसके लिए 16 अक्टूबर से पंजीयन शुरू होंगे। इसमें किसी भी उम्र के लोग भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 416 विजेताओं को निश्शुल्क अयोध्या भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए आनंद के धाम जय श्रीराम पोर्टल के माध्यम से 101 रुपये शुल्क जमाकर आनलाइन पंजीयन कराना होगा। साथ ही आनलाइन अयोध्या कांड पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से आठ विजेताओं को चुना जाएगा। इसमें किसी भी उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं। इसमें चार विजेता विद्यार्थी होंगे और चार किसी भी उम्र के लोग होंगे। इसमें विजेताओं को तुलसी मानस प्रतिष्ठान के द्वारा हवाई जहाज से अयोध्या आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने की पूरी व्यवस्था निश्शुल्क की जाएगी। बता दें, कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान अर्धशासकीय सरकारी संस्था है जो तुलसी जयंती पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, साथ ही रामचरित मानस का प्रचार भी करते हैं। यह प्रतिष्ठान मध्य प्रदेश में 1992 से रामचरित मानस का प्रदेश भर प्रचार कर रहा है। साथ ही तुलसी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करता है।

 होगा वीआईपी भ्रमण

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पूरे अयोध्या का वीआईपी भ्रमण कराया जाएगा। इसमें अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर, हनुमान गढ़ी, रामलला का दर्शन, सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

जनवरी से मार्च के बीच प्रतियोगिता 

यह प्रतियोगिता जनवरी से मार्च के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही इस प्रतियोगिता में सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक में कभी भी शामिल हो सकते हैं। विजेताओं को अप्रैल व मई माह में अयोध्या भ्रमण कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराने के बाद अयोध्या कांड की पीडीएफ आपके मोबाइल पर आ जाएगी। इसमें अयोध्या कांड के 326 दोहा और भावार्थ होगा। जिसे आप प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं।

नकल की तो हो जाएंगे ब्लाक

इस परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए राज्य ओपन बोर्ड एक ट्रैकिंग साफ्टवेयर तैयार कर रहा है। अगर प्रतिभागी ने परीक्षा के दौरान नकल की तो उसे साफ्टवेयर पकड़ लेगा और उसे ब्लाक कर देगा। इसके लिए 10 हजार प्रश्नों का बैंक तैयार किया जा रहा है। हर व्यक्ति को अलग-अलग 100 प्रश्न दिए जाएंगे।

About rishi pandit

Check Also

17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाई संदिग्ध हालत में मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी

पलेरा  मध्य प्रदेश  पलेरा थाना के वार्ड नंबर 12  में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *