Friday , October 30 2026
Breaking News

Damoh: घर के अंदर घुस गया तेज रफ्तार ट्रक, 3 कमरे गिरे, परिवार के लोग बाल-बाल बचे

दमोह। दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के हटा नाका पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक (एमपी 04 जेड 6485) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने साहू परिवार के मकान में जा घुसा और पलट गया। इस दुर्घटना में मकान के तीन कमरे पूरी तरह से धराशायी हो गए। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रात करीब 1 बजे सतना से भोपाल जा रहा ट्रक जैसे ही हटा नाका के समीप पहुंचा, नियंत्रण खो बैठा और हरिचंद साहू के मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आवाज सुनकर सभी लोग बाहर निकल आए। ट्रक में भरे जानवरों की हड्डियों के टुकड़े सड़क पर फैल गए।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर थाने में रखवाया। मकान मालिक पवन साहू ने बताया कि उनके घर का करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चाचा का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों की मदद से सड़क पर बिखरे हड्डियों के टुकड़ों को हटाया गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *