Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: बुजुर्ग ने पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या, धड़ घर में तो सिर 600 मीटर दूर पेड़ पर मिला

  1. राहतगढ़ क्षेत्र के टेहरा-टेहरी गांव में हुई वारदात
  2. घटना के बाद से आरोपित बुजुर्ग पति फरार है
  3. हत्या की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है

सागर। जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित टेहरा टेहरी गांव में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद धड़ से सिर अलग किया और बालों को रस्सी से बांधकर घर से करीब 600 मीटर दूर पेड़ में फंसा दिया। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है।

सुबह जब स्वजन सोकर उठे और घर के दहलान में वृद्धा की सिर कटी लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर सर्चिंग शुरू की। सिर गांव से करीब 600 मीटर दूर ज्वालादेवी मंदिर रोड पर एक पेड़ के तने के बीच सिर नजर आया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 65 वर्षीय सदारानी साहू के रूप में हुई है। वहीं आरोपित पति 70 वर्षीय खूबचंद साहू वारदात के बाद से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। यह हत्या किस वजह से की गई, अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध दंपती के दो बेटे हैं। जो रात को परिवार सहित अंदर सो रहे थे। बेटे जब सुबह उठे तो उन्होंने अपनी मां का धड़ कटा हुआ दहलान में पड़ा देखा।रात में कराए थे भजनउन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनके माता-पिता ने घर भजन कराए थे। भजन का आयोजन देर रात तक हुआ। देर रात करीब 1.30 बजे लोगों ने माता-पिता साथ रहे, लेकिन सुबह उठकर देखा तो मां सदारानी का खून से लथपथ शव मिला।पुलिस का कहना है कि अभी तक यह यह प्रतीत हो रहा है कि खूबचंद ने ही पत्नी सदारानी की हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की है। इस वारदात के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश कर रहे हैं। इसको लेकर जानकारी जुटाकर संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है। पुलिस टेहरा-टेहरी गांव के आसापास के जंगल में तलाश कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *