Monday , November 2 2026
Breaking News

Accident: सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टर्स की मौत, शादी से लौटते समय कन्नौज में भीषण एक्सीडेंट

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टर्स की कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। शादी समारोह से लौटते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह 4 बजे ये हादसा हुआ। लखनऊ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे डॉक्टर्स सैफई लौट रहे थे। इस दौरान कन्नौज में उनकी तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई।

मंगलवार की शाम को छह डॉक्टर स्कॉर्पियो कार से सैफई से लखनऊ अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। स्कॉर्पियो में मुरादाबाद के बुद्ध विहार मझोला योजना के डॉ. जयवीर सिंह (39 वर्षीय), आगरा के कमला नगर के डॉ. अनिरुद्ध, भदोही (29 वर्षीय), संत रविदास नगर के डॉ. संतोष कुमार मोर्य (40 वर्षीय), कन्नौज के मोचीपुर तेरामल्लू के डॉ. अरुण कुमार (34 वर्षीय), बरेली के बाईपास रोड के डॉ. नरदेव (35 वर्षीय) और एक अन्य साथी सवार थे।

लखनऊ में दोस्त की शादी में शामिल होकर सभी दोस्त रात में ही सैफई के लिए निकल लिए थे। सुबह चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के 196 किलोमीटर प्वाइंट पर तिर्वा के सिकरोरी गांव के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियों अनियंत्रित हो गई। इस दौरान वह डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े ट्रक में जाकर घुस गई।

एक की हालत गंभीर

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। डॉ जयवीर की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में उनको सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस की ओर से पीड़ित परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय सर्वे में सीएम योगी का जलवा, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *