Friday , October 30 2026
Breaking News

Weather Alert: UP-MP व दिल्ली में बढ़ेगा ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी शुरू, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

  1. कश्मीर-हिमाचल में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है
  2. दिसंबर के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
  3. तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान से भारी बारिश की चेतावनी

इंदौर। दिल्ली, यूपी और पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने से लगी। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी तापमान में गिरने का मुख्य कारण है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से तापमान में बड़ी गिरावट होगी। लोगों को कड़ाने की ठंड का सामना करना होगा।

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस शुक्रवार से हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे शनिवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में घने कोहरे की संभावना

इसके साथ ही, दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक सुबह, शाम और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा या स्मॉग छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में एनसीआर के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

तमिलनाडु में भारी बारिश

तमिलनाडु के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज बारिश हुई, जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि तमिलनाडु में भारी बारिश होने का कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव गहरे दबाव में बदलने यह 27 नवंबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस तूफान की पहचान “फेंगल” के रूप में हुई है। इसको यह नाम सऊदी अरब ने दिया था।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारी बारिश को देखते हुए एक समीक्षा बैठक का नेतृत्व सचिवालय में किया। इस उच्च स्तरीय बैठक में एनडीआरएफ और राज्य टीमों को तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और कुड्डालोर जिलों में भेजने का निर्णय लिया है। चेन्नई और आसपास के जिलों जैसे चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और कावेरी डेल्टा क्षेत्र में बारिश हल्की से मध्यम हो रही है।

About rishi pandit

Check Also

ओडिशा में चक्रवात अर्नब का असर, 300 गांव बाढ़ में घिरे; लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

भुवनेश्वर  ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश हो रही है. इससे गंजम जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *