Friday , October 30 2026
Breaking News

Katni: दो राज्यों से 30 लाख का गांजा लेकर कटनी पहुंचीं 4 महिला तस्कर गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा

कटनी। कटनी जिले में एक बार फिर गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 16 बैग में रखा करीब दो क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि शहर की कोतवाली पुलिस ने नाइट गश्त दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 से 1 क्विंटल 20 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक दिल्लगी पराधी तो दूसरी का नाम आशियाना पराधी बताया गया है। दोनों ही आरोपी महिलाओं नेपूछताछ में बताया कि वे ओडिशा से गांजा की खेप लेकर कटनी पहुंची थीं, जिसे वो अपने गृह ग्राम बूढ़ा ललितपुर (रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत) ले जाकर अलग-अलग लोगों को सप्लाई करने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हिरासत में लेते हुए गांजा जब्त किया है।

एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 1.20 क्विंटल गांजा पकड़ा है, तो बरही पुलिस ने भी 72 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो महिला तस्कर हिरासत में लिया है। दोनों कार्रवाई से करीब 30 लाख का गांजा बरामद हुआ है कटनी पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

बरही कार्रवाई पर एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बरही के थाना क्षेत्र के खन्ना बंजारी स्टेशन के पास से गांजा लिए महिला की जानकारी मिली थी जिस पर बरही टीआई शैलेंद्र यादव को सूचना देते कार्रवाई के निर्देश दिए थे और पुलिस ने झारखंड से गांजा लाई दो महिला आरोपी चन्दा पराधी और जिलिसनी पराधी के साथ 72 किलो गांजा जब्त किया है। जिन पर FIR दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *