Thursday , October 29 2026
Breaking News

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें तो लगाई जा सकेंगी। इसी तरह राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा।

महापौर की इस घोषणा से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दीपावली के दौरान दीए-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। महापौर ने कहा कि दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करना होगा। सड़क पर दुकानें फैलाकर अतिक्रमण करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

अटल बिहारी वाजपेयी IIITM ग्वालियर में AI समिट शुरू, स्वास्थ्य सेवा से स्मार्ट सिटी तक नवाचारों पर चर्चा

ग्वालियर अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर में एआई समिट 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *