Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: TV, फ्रीज, सोफा सब खाक, झगड़े से तंग पत्नी पहुंची थाने, गुस्साए पति ने घर के सामान में लगा दी आग

ग्वालियर। बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर में रहने वाले रिटायर्ड फौजी श्रीराम कुशवाह ने अपने घर के सामान को ही जला डाला। वह पत्नी रजनी कुशवाह के साथ मारपीट करता था। जब महिला शिकायत करने थाने पहुंच गई तो गुस्से में उसने गृहस्थी का सामान फूंक दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग लगने की सूचना पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई।

घर के सामान में लगाई आग

श्रीराम कुशवाह ने पत्नी की मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत करने उसकी पत्नी पहले बहोड़ापुर थाने फिर महिला थाने पहुंच गई। इस पर श्रीराम कुशवाह ने गुस्से में अपनी गृहस्थी के सामान में को निकाला और उसमें केरोसीन डालकर आग लगा दी।

उसने टीवी, फ्रीज, सोफा, कपड़े सहित अन्य सामान में आग लगाई। जब सामान जलने लगा तो वह आस-पास टहलते हुए उसे देख रहा था। जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी यहां पहुंची और पानी फेंककर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने पाया कि श्रीराम ने जानबूझकर आग लगाई थी। पति-पत्नी को पुलिस स्टेशन ले जाकर काउंसलिंग की गई। उन्हें ऐसा काम करने के लिए फटकार लगाई और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी।

श्रीराम कुशवाह के बारे में बताया गया है कि उसने कुछ दिन पहले भी पत्नी को पीटा था। घर के अंदर सामान भी फेंका था। उससे परेशान होकर पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *