Raj kundra porn movi case: digi desk/BHN/ बिज़नेस मैन और बाॅलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा को जब से अश्लील फिल्म के चलते मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तब से ही राज के खिलाफ एक के बाद एक सबूत सामने आ रहे हैं, और पुलिस का भी मानना है कि राज इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं, जिस वजह से उनका बच पाना बेहद ही मुश्किल है।
दूसरी तरफ राज के खिलाफ लगातार एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं, जिससे राज की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री शार्लिन चोपड़ा ने भी राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अब एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस का दावा है कि अश्लील फिल्म मामले में राज मुख्य साजिशकर्ता है, और उसने कई महिलाओं को वेब सीरीज में भूमिका देने के बहाने उन्हें फंसाकर अश्लील फिल्म में काम करवाया है। जब से कुंद्रा पर इस तरह का आरोप लगा है और वह पुलिस कि गिरफ्त में है तब से ही कई एक्ट्रेस ने उसके खिलाफ बयान दिए हैं। उनमें से एक शार्लिन चोपड़ा भी हैं। अब शार्लिन ने राज कुंद्रा के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की है।
फोटो को शेयर करते हुए शार्लिन ने उसके कैप्शन में लिखा है कि ‘‘29 मार्च 2019 का दिन था। आर्म्सप्राइम द्वारा आयोजित ‘द शार्लिन चौपड़ा’ ऐप्प का पहला काॅन्टेंट शूट होने जा रहा था। मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी एप्प के साथ मैं जुड़ी नहीं थी।
उम्मीद और जोश का माहौल था।’’ शार्लिन चोपड़ा ने जैसे ही इस पुरानी तस्वीर को शेयर किया था उसके तुरंत बाद ही गिध्द की नजर रखने वाले नेटिजन्स को यह तस्वीर समझ नहीं आई और उन्होंने इसे फेक बताया।
नेटिजन्स का मानना है कि तस्वीर में राज कुंद्रा के चेहरे को बदलने की कोशिश की गई है। फोटोशाॅप एप्लिकेशन के द्वारा इसे बदला गया है।
एक यूजर लिखता है कि ‘‘लगता है राज को तस्वीर में जोड़ा गया है’’, एक अन्य यूजर लिखता है कि ‘‘यह इतना स्पष्ट है कि यह फोटोशाॅप्ड है।’’ इसी के साथ बहुत लोगों ने तो इंस्टाग्राम पर फोटोशाॅप्ड तस्वीर पोस्ट करने के पीछे अभिनेत्री की मंशा पर सवाल उठाया। एक यूजर लिखता है कि ‘‘फोटोशाॅप पोस्टिंग क्यों? यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।’’