Monday , June 3 2024
Breaking News

Satna: सतना शहर में सोमवार को  14 केन्द्रों में किया जायेगा कोविड वैक्सीनेशन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को सतना शहर में 14 टीकाकरण केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन के लिये विशेष कैम्पेन चलाया जायेगा। इनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्र.-2, शास. कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल धवारी, शास. कन्या विद्यालय सिंधी कैंप, मंगलम भवन नई बस्ती, शास. विद्यालय उमरी, शास. विद्यालय कामता टोला, जिला अस्पताल सतना, शास. विद्यालय पतेरी, संजीवनी क्लीनिक उतैली, शास. विद्यालय बगहा, सामुदायिक भवन कृपालपुर वार्ड नं-16, पीएचसी धवारी, शास. माध्यमिक विद्यालय खूथी एवं रेल्वे सतना शामिल हैं। 26 जुलाई को कुल 4600 लोंगो को शहर में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

जिले में अब तक 316 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 25 जुलाई 2021 तक 316 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 495.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 543.5 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 200.7 मि.मी., बिरसिंहपुर में 344 मि.मी., रामपुर बघेलान में 241 मि.मी., नागौद में 317 मि.मी., जसो (नागौद) में 213 मि.मी., उचेहरा में 321 मि.मी., मैहर में 204 मि.मी., अमरपाटन में 212 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 383.7 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 354.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के वाहन निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *