Tuesday , July 2 2024
Breaking News

बिहार में सभी एग्जिट पोल में एनडीए को नुकसान, लालू की पार्टी को मिल सकती हैं 6-7 सीटें

पटना.

एक जून यानी शनिवार को सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए।

रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं। तीन सर्वे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बिहार की बात करें तो सभी एग्जिट पोल में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में एनडीए को कुछ सीटों पर नुकसान होने का अनुमान लगाया किया गया है। वहीं महागठबंधन की सीटें बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

आजतक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में 48 प्रतिशत वोट एनडीए के खाते में जा रहे हैं। पिछली बार 56 प्रतिशत वोट प्रतिशत आया था। दो पार्टिंयां जुड़नें के बावजूद नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं महागठबंधन को इस बार बिहार में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिला है। जबरदस्त उछाल है। बिहार में एनडीए को 27 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 17 की जगह 13 से 15 सीटें मिलेंगी। जदयू को 16 की जगह नौ से 11 सीटों पर जदयू की जीत संभावित। लोजपा-रा को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा। इसमें से अकेले राजद 6-7, कांग्रेस 1-2 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा। सबसे चर्चित सीट पूर्णिया में लोकसभा पप्पू यादव भारी पड़ रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल यादव में इस बार टक्कर है। इस सीट पर मीसा भारती भारी दिख रही हैं।

मैट्रिज़, इंडिया टीवी का एग्जिट पोल
मैट्रिज़ एग्जिट पोल ने बिहार में इस एग्जिट पोल ने एनडीए को 32 से 37 सीटें दी हैं। महागठबंधन को इसने दो से सात सीटें दी हैं। अन्य (निर्दलीय) को एक सीट दे रहा है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा की सभी 17 सीटें कायम रह गई हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी, इस एग्जिट पोल ने उसे 11 से 13 सीटें दी हैं। मतलब, सीधा-सीधा नुकसान यहीं है। इस एग्जिट पोल ने लोजपा को भी नुकसान दिखाया है। लोजपा-रामविलास को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान दिखाया है। इस एग्जिट पोल में हम अपनी इकलौती सीट जीत रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के लिए अनुमान अस्पष्ट है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को तीन से पांच सीटें दी जा रही हैं। कांग्रेस को इस एग्जिट पोल में दो सीटें दी जा रही हैं- किशनगंज और कटिहार। अन्य के खाते में एक सीट है।

टुडेज़ चाणक्या और सी-वोटर का एग्जिट पोल
बिहार की 40 सीटों पर टुडेज़ चाणक्या का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को 36 सीटें दी हैं, लेकिन साथ ही चार सीटें कम या ज्यादा होने का भी अनुमान रखा है। इसी तरह कांग्रेस व सहयोगी, यानी महागठबंधन को चार सीटें दी हैं। सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भी बिहार की 40 सीटों का अनुमान जारी किया है। इस एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 34 से 38 सीटें दी हैं। कांग्रेस+ को इसने तीन से पांच सीटें दी हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दी गई है।

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत ने ‘हूल विद्रोह’ का किया एलान, भाजपा पर साजिश रचने का आरोप

साहिबगंज/झारखंड. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सामंती ताकतों से लड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *