Tuesday , July 2 2024
Breaking News

Lok Sabha Election Result: दिग्विजय बोले, यदि भाजपा 300 पार जाती है तो मानिए ये EVM के वोट, जनता के नहीं

  1. दिग्विजय सिंह पहले भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं
  2. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद इसी वर्ष जनवरी में उन्होंने डमी ईवीएम के साथ उससे मतदान में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया था
  3. लोकसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में यह सवाल उठाया

Madhya pradesh bhopal lok sabha election result 2024 digvijay singh said if bjp crosses 300 then consider that these are evm votes not public votes: digi desk/BHN/भोपाल/ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का वोट पड़ा है तो इनको (भाजपा) को बहुमत नहीं मिल रहा है। यदि भाजपा 300 पार है तो वह जनता का नहीं, वह ईवीएम का वोट है। कांग्रेस ने जो 295 सीटें मिलने का दावा किया है, वह सही है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह पहले भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद इसी वर्ष जनवरी में उन्होंने डमी ईवीएम के साथ उससे मतदान में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

लोकसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में यह सवाल उठाया। इस बयान के माध्यम से दिग्विजय सिंह ने संदेह जता दिया कि भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं तो वह ईवीएम के कारण है न कि जनता ने उनके पक्ष में वोट किया।

पहले भी EVM पर उठा चुके सवाल
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह इसके पूर्व भी ईवीएम, वीवीपैट की पर्ची और सिंबल लोडिंग यूनिट को लेकर सवाल उठा चुके हैं। हालांकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जीत मिली और कमल नाथ मुख्यमंत्री बने तक दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर कुछ नहीं कहा था।

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार को परिणाम के एक दिन पहले से ही स्वीकार करना प्रारंभ कर दिया है। हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

About rishi pandit

Check Also

MP: परिवहन चेक पोस्ट का संचालन सोमवार से बंद, CM बोले- शिकायतों पर होगी सख्त कार्रवाई

Madhya pradesh bhopal mp news operation of transport check post closed from july 1 cm …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *