Monday , November 2 2026
Breaking News

Maihar: शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम की पहली संध्या पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति


कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने किया दीप प्रज्ज्वलन कर किया संगीत संध्या का शुभारंभ


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मां शारदा की पावन नगरी एवं संगीत सम्राट पद्म विभूषण बाबा अलाउद्दीन खाँ साहब की साधना स्थली मैहर में शास्त्रीय संगीत के उभरते हुये नवोदित कलाकारों कों मंच देने जिला प्रशासन के सहयोग से मैहर म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तत्वाधान में 1 जुलाई 2024 को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय मैहर के सभागार में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शास्त्रीय संगीत संध्या का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति हनी मार्टिन ने नृत्य, देवांश मिश्रा ने गायन, ज्योति चौधरी ने वादन, अमन जैन ने गायन, उदय सूर्यवंशी एवं सोनाली ने तबला वादन जुगलबंदी एवं मानसी त्रिपाठी ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, अपर कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री विकाश सिंह, मैहर राजमाता श्रीमती कवितेश्वरी देवी, गणेश पांडेय एवं आमजन उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *