Sunday , May 19 2024
Breaking News

Rewa: ‘महंगाई डायन’ के विरोध में जिला कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ महंगाई के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस आंदोलन कर रही है। इसी तर्ज पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत वाह गुरमीत सिंह मंगू के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मोदी के ही शैली में जनता की आवाज बुलंद करते हुए हल्ला बोल का अनोखा प्रदर्शन कर शहर भ्रमण करते हुए कमरतोड महंगाई को जनता के हित में शीघ्र कम करते हुए राहत दिए जाने का दो मुख्य बिंदुओं का ज्ञापन पत्र संभागीय आयुक्त रीवा को राष्ट्रपति के नाम सौंपा।

 केंद्र सरकार को बताया महंगाई का जिम्मेदार

कांग्रेस ने बढती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी की जा रही है गरीब और आम आदमी इस महंगाई से त्रस्त हो गया है अभी लोग कोरोना महामारी से उभरे भी नहीं थे की महंगाई की मार ने उनकी कमर तोड दी भाजपा को इस मुद्दे में फेल। बताते कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मामूली बढ़ोत्तरी पर अपनी छाती पीटने वाले भाजपा के नेता आज खामोश बैठे हुए हैं जनता सडकों पर है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की संवेदनाएं खत्म हो गई हैं।

शहर भम्रण व ज्ञापन दौरान ये रहे उपस्थित

शहर भम्रण व ज्ञापन के दौरान  पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना डॉक्टर मुजीब खान कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह गोविंद दास तिवारी महिला कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडे कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह लखनलाल खंडेलवाल मखदूम शिव प्रसाद प्रधान खान कुंवर सिंह महमूद खान रमेश पटेल श्रीप्रकाश तोमर एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्घनाथ पांडे बृजेंद्र पांडे अनिल मिश्रा आशिक खान मनीष नामदेव जितेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह तिवारी पुष्पेंद्र तिवारी लाल मीणा आदिवासी गुरु प्रसाद तिवारी आनंद सिंह महेंद्र उपाध्याय अखिलेश पटेल दिलीप तिवारी प्रदीप शुक्ला प्रभाकर पटेल अरुण प्रताप सिंह पिंटू चक्रधर सिंह डॉ एसएस तिवारी गजेंद्र अनुपम तिवारी डॉ विमल दुबे विनोद शुक्ला पार्षद गोविंद शुक्ला सज्जान पटेल अशोक पटेल विनोद शर्मा गंगा यादव अकरम खान युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल जुबेर खान राम प्रसाद शुक्ला वीर बहादुर सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह तारा त्रिपाठी सेवादल अरुणा तिवारी अजय तिवारी आनंद कुशवाहा रफीक खान माजिद खान राजू सिंह सेंगर नूरउल खान लक्ष्मीकांत शर्मा राम लल्लू शर्मा रामप्रताप वर्मा लालमन पांडे बृजेन्द्र सिंह रविंद्र सोहगौरा सरोज पयासी सतनारायण तिवारी लल्लन खान शैलेंद्र श्रीवास्तव संजय तिवारी हीरामणि मिश्रा योगेश दुबे रामायण सिंह मकसूदन सिंह श्रीराम शुक्ला रामबाबू द्विवेदी जसवीर सिंह राम कीर्ति शर्मा वसीम खान दिनेश नारायण पीडिया अमृतलाल मिश्रा पंडित रुकमणी विपिन पांडे रामबहादुर शर्मा अतुल शुक्ला राजा शुक्ला बाबूलाल पांडे प्रशांत गंगेश्वर शुक्ला अखिलेश गुप्ता केशव वर्मा राजमणि पटेल वीरेंद्र सिंह नंद कुमार शुक्ला रामाश्रय साकेत दीपू बरगाही आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस जन सहित महगांई से पीड़ित आमजन उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *