Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: भाजपा कार्यकारिणी बैठक में की गई पार्टी के कार्यों की समीक्षा,संघ के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी चिंतन में जुटे 

संभावित रैगांव उप चुनाव के लिए भी मंथन,कार्यक्रमों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भरहुत नगर स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई। कार्य समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह रहे। जबकि बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने की। बैठक में पार्टी द्वारा गत महीनों में किए गए विभिन्ना कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें कोरोना काल के दौरान पार्टी तथा उसके कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा महामारी के दौरान जनता को जागरूक बनाने एवं आमजन की विभिन्ना स्तरों पर मदद करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में पार्टी द्वारा बूथ स्तर से लेकर तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर तक पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, भाजपा कैडरवेस पार्टी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते रहे हैं।

इसका उदाहरण गत दिनों कोरोना महामारी की पहली व दूसरी लहर के दौरान देखने को मिला। ज्ञातव्य है कि इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जहां सड़कों पर उतरकर आमजन को महामारी के प्रति जागरूक बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन किया गया, वहीं नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इतना ही नहीं वृद्धों, महिलाओं, असहायों, विकलांगों की टीकाकरण में मदद भी की गई।

एकजुट होकर संगठन को सुदृढ़ बनाने पर सहमति 
जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं रैगांव विधानसभा के संभावित उप चुनाव को लेकर तैयारियां किए जाने के संबंध में मंथन भी किया गया। समापन सत्र को प्रदेश शासन के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा संबोधित किया गया। श्री सिंह ने कार्यसमिति सदस्यों का आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा की रीति-नीति एवं सबको साथ लेकर चलने की मंशा से आमजन को अवगत करायें। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, सांसद गणेश सिंह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कांतिदेव सिंह, प्रभाकर सिंह, कमलाकर चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, पूर्व महापौर ममता पांडेय, अरुण द्विवेदी, प्रतिमा बागरी और सीमा यादव आदि उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *