Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: महंगाई पर ‘लाल’ हुए कांग्रेसी, किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, युकां की साइकिल रैली में कहा- ईधन सस्ता करो सरकार

युवक कांग्रेस द्वारा निकाली गई जबलपुर से सीधी तक की साइकिल यात्रा रविवार को सतना पहुंची

डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर भड़ास उतारी

 

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा निकाली गई जबलपुर से सीधी तक की साइकिल यात्रा रविवार को सतना पहुंची। साइकिल यात्रा का नेतृत्व जबलपुर के युवक कांग्रेस नेता इमरान मंसूरी, रघु तिवारी एवं मोहित घनघोरिया कर रहे हैं। साइकिल यात्रा जबलपुर से मैहर, मैहर से सोहावल होते हुए सतना पहुंची। यहां पन्नाीलाल चौक में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू के आयोजन में पन्नाीलाल चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व युकां विधानसभा अध्यक्ष शौफीक अहमद ने किया एवं संचालन विक्रांत त्रिपाठी विक्की द्वारा किया गया। यहां लगातार बढ़ते ईधन डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर भड़ास उतारी और सरकार से ईधन क जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। पन्नाीलाल चौक में साइकिल रैली को महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रवीन्द्र सिंह सेठी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनीष तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजभान सिंह, अनीश अहमद बाबा, रवि जायसवाल अन्नाा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पन्नाीलाल चौक में आयोजित कार्यक्रम में युकां विधानसभा अध्यक्ष बद्री पांडेय, रैगांव अध्यक्ष शिवम सिंह, राजीव पयासी, देबू पांडेय, सूरज सिंह, सुशील सिंह, रेहान खान सहित अनेक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट का घेराव,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डीजल पेट्रोल की बढ़ती महंगाई के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जबलपुर से निकाली गई साइकिल यात्रा में शामिल युवक कांग्रेस नेता पन्नाीलाल चौक से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए एसडीएम राजेश साही को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को वैट कम करके डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद साइकिल यात्रा सतना से सीधी के लिए रवाना हो गई, जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा अजय सिंह राहुल की मौजूदगी में एक विशाल सभा के उपरांत युवक कांग्रेस की रैली भोपाल के लिए कूच करेगी, जहां युवक कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। युवक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित ज्ञापन सौंपकर डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने की आवाज बुलंद करेंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *