Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: कुख्यात डकैत अर्जुन गैंगवार में ढेर, शव बाँदा में दफन, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश ने खोला राज

  • आरोपी से तीन बंदूकें और कारतूस बरामद

  • पकड़े गए साथी ने खोला राज

  • योजना बनाकर की अर्जुन सिंह परिहार की हत्या

  • 10 हजार रुपये के इनाम की थी घोषणा 

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गुरुवार को प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने खुलासा किया कि इनामी डकैत अर्जुन सिंह उत्तर प्रदेश में गैंगवार के दौरान मारा गया है। उसका शव बांदा के जंगल में दफन है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनामी डकैत अर्जुन सिंह के एक साथी को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन बंदूकें जब्त की हैं। वहीं बांदा पुलिस हत्या के बाद अर्जुन के शव की तलाश में जुटी है।

एसपी ने बताया कि पूरे मामले में एडीओपी चित्रकूट आईपीएस अभिनव चौकसे की टीम को सफलता मिली है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन व अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके साथी राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिसने पूरा राज उगल दिया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपी से तीन बंदूकें और कारतूस बरामद किया गया है।

गैंगवार के बाद हैदराबाद भाग गए थे आरोपी, शव को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जंगल में गाड़ दिया

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अर्जुन सिंह व उसकी गैंग की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। विभिन्न थानों से टीमें तैयार कर लगातार अर्जुन सिंह के विभिन्न ठिकानों में संदिग्धों से पूछताछ की गई इस दौरान पता चला कि अर्जुन सिंह गैंग के राकेश सिंह उर्फ भइया निवासी देवली व कमलेश आरख हैदराबाद भाग गए। पुलिस ने आरोपित राकेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अपराध में उपयोग की गई तीन बंदूक आरोपी के घर से जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा यह जानकारी दी गई कि गैंग में रंजिश हो जाने के कारण उसके साथी कमलेश आरक के साथ योजना बनाकर अर्जुन सिंह परिहार की हत्या 23 जनवरी 2021 को कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जंगल में गाड़ दिया गया।

यूपी पुलिस को दी गई सूचना,एमपी और यूपी में दर्ज़ हैं कई मामले  

 

अर्जुन सिंह की गैंगवार में हत्या और शव बांदा जिले के जंगल में दफनाए जाने की जानकारी सतना पुलिस ने यूपी पुलिस को दी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में भी जांच और कार्रवाई की जा रही है। अर्जुन सिंह के ऊपर सतना सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में स्थित पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *