Friday , July 5 2024
Breaking News

Mars Planet Sound: पहली बार सुने मंगल ग्रह पर हवा की आवाज, रोवर पर्सेवरेंस ने भेजा Audio

Mars Planet Sound नासा (Nasa) का रोवर पर्सेवरेंस (Rover Perseverance) ने मंगल ग्रह (Mars) पर शानदार काम कर रहा है और लगातार मंगल ग्रह की कई रोचक जानकारी धरती पर भेज रहा है। अब हाल ही में Rover Perseverance ने मंगल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की आवाज को पहली बार रिकॉर्ड किया है और उसे धरती पर भेजा है। इसके अलावा Rover Perseverance मंगल ग्रह की मिट्टी और वातावरण को लेकर भी कई तरह की जांच कर रहा है। रोवर पर्सेवरेंस ने मंगल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की आवाज को पहली बार रिकॉर्ड किया है।

रोवर पर्सेवरेंस के मास्ट पर लगा है माइक्रोफोन

रोवर पर्सेवरेंस द्वारा भेजे गए की ऑडियो में सुना जा सकता है कि कैसे मंगल ग्रह पर तेज हवाएं चल रही हैं और मंगल ग्रह पर तेज हवाएं चलने की आवाज ठीक वैसे ही आ रही है, जैसे कि धरती पर जब कोई बड़ा तूफान या आंधी आती है। नासा ने इस ऑडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। नासा ने बताया कि इस आवाज को रोवर पर्सेवरेंस में लगे सुपरकैम माइक्रोफोन से रिकॉर्ड किया गया है। यह रोवर के मास्‍ट के ऊपर लगा है।

दूसरे ऑडियो में सुनाई दे रही दिल धड़कने जैसी आवाज

Rover Perseverance ने एक दूसरा ऑडियो संदेश भी भेजा है, जो वहां पर लेजर स्‍ट्राइक्‍स का है। ऐसा ऑडियो भी पहली बार सुनने को मिला है। यह आवाज बिल्कुल वैसी ही सुनाई दे रही है, जैसे कि एक दिल की धड़कन सुनाई देती है। गौरतलब है कि Rover Perseverance ने लाल ग्रह पर पहली बार परीक्षण के तौर अपना अभियान 6 मार्च को शुरू किया था। इसमें लगभग 6.5 मीटर की दूरी तय की गई थी और अपने मूवमेंट की तस्वीरें भी धरती पर भेजी थी।

About rishi pandit

Check Also

आज ब्रिटेन में वोटिंग , भारतीय मूल के उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत की उम्मीद, जानें 5 बातें

लंदन  ब्रिटेन में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव में 650 सांसदों को चुनने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *