Wednesday , June 26 2024
Breaking News

NTPC, ONGC Bharti 2021: महिलाओं के लिए एनटीपीसी, ओएनजीसी में सरकारी नौकरी का मौका

NTPC, ONGC Bharti 2021:digi desk/BHN/ 8 मार्च महिला दिवस के मौके पर देश की दो बड़ी सरकारी कंपनियों, NTPC और ONGC में खासतौर पर महिलाओं के लिए भर्ती अभियान शुरू हो रहा है। दोनों कंपनियों की कोशिश है कि उनके स्टाफ में महिला और पुरुष कर्मचारियों के अनुपात के अंतर को कम किया जाए। दूसरी ओर, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने भी अपने यहां भर्ती अभियान शुरू किया है, जिसमें हार्ड-कोर तकनीकी कामों के लिए लगभग 100 महिलाओं को भर्ती किया जाना है। यह पहला मौका है जब महिला दिवस महिलाओं की भर्ती के लिए इन कंपनियों में विशेष अभियान चलाया गया है।

NTPC की ओर से कहा गया है कि महिला दिवस पर एनटीपीसी लिमिटेड (भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी) अपने संचालन के क्षेत्रों में विशेष भर्ती अभियान के रूप में केवल महिला अधिकारियों की भर्ती की योजना की घोषणा करती है।

NTPC भर्ती अभियान: महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं

NTPC के अनुसार, यह पहल कंपनी के लिए एक मिसाल के रूप में काम करेगी, जिसका उद्देश्य लिंग भेद को समाप्त करना है। यह भी कहा गया कि कंपनी जहां भी संभव हो, अपने लिंग अनुपात में सुधार करने पर काम कर रही है। महिला आवेदकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी द्वारा कई अनूठी पहल की गई हैं। भर्ती के समय महिला कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि महिला वर्कफोर्स का समर्थन करने के लिए NTPC चाइल्ड केयर लीव विथ पे, मैटरनिटी लीव, ​​सब्बाटिकल लीव और एनटीपीसी स्पेशल चाइल्ड केयर लीव ऑन अडॉप्शन ऑफ अ चाइल्ड / डिलीवरिंग चाइल्ड फॉर सरोगेसी संबंधी नीतियों का पालन करती है।

दूसरी ओर, ओएनजीसी ने अपने अंतिम पांच भर्ती अभियान में लगभग 500 महिलाओं को काम पर रखा है। ओएनजीसी की निदेशक (मानव संसाधन) अलका मित्तल के अनुसार, इन 500 महिलाओं में से 80% महिलाएं ड्रिलिंग, प्रोडक्शन, जियोलॉजी और जियोफिजिक्स आदि की तकनीकी सेक्शन से हैं। मित्तल ओएनजीसी बोर्ड में पहली महिला निदेशक हैं।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *