Saturday , October 31 2026
Breaking News

Shahdol: सेना के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर की ज्यादती

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि सेना के जवान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह पीछे हट गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहडोल जिले के ब्योहारी थाना में सेना के जवान पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मंटोला में रहने वाला संतोष कोल भारतीय सेना में नौकरी करता है। उसके द्वारा थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह पीछे हट गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल एवं शहडोल पुलिस की मदद से आरोपी युवक को शहडोल मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *