Thursday , May 16 2024
Breaking News

Accident: इस्पात प्लांट में हादसा, एक की मौत, छह घायल

accdient in steel plant:digi desk/BHN/ मंडला जिला से करीब 90 किमी दूर मनेरी औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लांट में देर रात हादसा हो गया। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया है। हादसा मनेरी में भूमिज स्टील प्लांट में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात भूमिज इस्पात प्लांट में दो अलग-अलग भट्टियों में काम चल रहा था। दोनों भट्टियों में 7-7 मजदूर काम कर रहे थे। पुराना लोहा गलाकर सरिया बनाने का काम किया जा रहा था। एक भट्टी में मजदूरों ने जैसे ही पुराना लोहा डाला वैसे ही विस्फ़ोट हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए निजी वाहनों से जबलपुर ले जाया गया। हादसे में बुरी तरह झुलस चुके एक मजदूर की मौत हो गई। वही सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मृतक अवधेश कुमार पटेल 35 वर्ष डूंडी जबलपुर निवासी बताया गया है। 6 अन्य घायल शिवकुमार, रमेश प्रजापति, आकाश, लाला प्रजापति, प्रमोद पटेल, ब्रजेश घायल है। जिनका इलाज़ चल रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *