Saturday , June 1 2024
Breaking News

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिये आनलाइन आवेदन 31 तक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आॅनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नई दिल्ली में दिये जाएगें। ह्यह्यनारी शक्ति पुरस्कार महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रुपए दिये जायेगें। पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी तक की जायेगी। आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता का मापदंड

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक अगर संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य होगा। इस श्रंखला में एक राज्य अथवा केन्द्र शासित राज्य को भी पुरस्कृत किया जायेगा, जहाँ बाल लिंगानुपात में सराहनीय रूप से सुधार हुआ है।

गाइडलाइन वर्ष 2021-22 पर सुझाव आमंत्रित

वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना के अनुसार उप जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा गाइडलाईन वर्ष 2021-22 के लिये अचल संपत्ति के बाजार मूल्य प्रस्तावित किये गये है। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति ने बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची आम जनता के अवलोकनार्थ जिला पंजीयक कार्यालय सतना में रखी गई है। सर्व साधारण आमजन अचल संपत्ति बाजार मूल्य प्रस्ताव वर्ष 2021-22 पर अपने सुझाव एवं आपत्तियां 10 फरवरी 2021 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *