Thursday , May 16 2024
Breaking News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले प्रशस्ति पत्र

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ रीवा जिला मुख्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोरोना संक्रमण काल में कोरोना की जांच में उत्कृष्ट योगदान के लिये डॉ. अम्बरीश को सम्मानित किया गया। कोरोना संकट के समय सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये रीवा के जनसम्पर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ला को सम्मानित किया गया।

‘दस्तक’ अभियान 13 फरवरी तक

शासन द्वारा दस्त से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के उद्देश्य से ‘दस्तक’ अभियान जारी है। यह अभियान 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के परिवारों में सम्पर्क कर बीमारियों की सक्रिय पहचान की जा रही है। अभियान के सफल संचालन के लिए एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु वर्ग में दस्त रोग बाल मृत्यु का प्रमुख कारण है, इसलिए सभी मैदानी कार्यकतार्ओं को इस अभियान में विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *