सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ आयुक्त रोजगार संचालनालय के निदेर्शानुसार 15 जनवरी 2021 को शासकीय आईटीआई सतना में प्रात: 11 बजे से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन हेतु 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
रोजगार अवसर के सृजन हेतु कार्यशाला कल
सतना प्रदेश में होमस्टे संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर्यटन के क्षेत्र में निजी हितधारकों को जोड़ने एवं स्थानीय स्तर पर नवीन रोजगार के अवसर के सृजन हेतु कार्यशाला का आयोजन 4 जनवरी 2021 को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एमपीटी होटल भरहुत में किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया द्वारा संयुक्त कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यशाला का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाईन के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम जबलपुर, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद सतना के सहयोग से किया जाएगा।
धान खरीदी का कार्य 16 जनवरी तक
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निदेर्शानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य प्रारंभ है। जो 16 जनवरी 2021 तक किया जायेगा।