Saturday , September 28 2024
Breaking News

MP: बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, आधा शरीर खाया, इंसान पर हमले की पहली घटना

Madhya pradesh bhopal mp news villager dies due to tiger attack near bhopal half his body eaten first incident of attack on a hum: diigi desk/BHN/ भोपाल/ राजधानी भोपाल के वन क्षेत्र में पहली बार बाघ के इंसान को मारकर खाने का मामला सामने आया है। घटना रायसेन जिले नीमखेड़ा की है। इससे आसपास के गांव में दहशत का माहौल है। भोपाल वन क्षेत्र के औबेदुल्लागंज में चिकलोद सीमा पर बाघ के ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनके आधे शरीर को खा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंसान पर हमला करने की बाघ की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार रायसेन वन परिक्षेत्र के तहत खरवई बीट के रंगपुरा केसरी के जंगल में नीमखेड़ा निवासी मनीराम जाटव जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद उनके नीचे के आधे शरीर को खा गया। 

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में दो बाघ का मूवमेंट है। गांव के लोगों को जंगल में ना जाने के लिए मुनादी कराई गई है। वन विभाग की तरफ से मृतक के परिवार को आठ लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। वन विभाग जंगल में बाघ की सर्चिंग कर रहा है।

About rishi pandit

Check Also

MP: व्यापमं घोटाला, नियुक्ति के 12 वर्ष बाद 45 परिवहन आरक्षकों को नौकरी से किया बाहर

महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर होना थी भर्तीव्यापमं के माध्यम से की गईं पुरुषों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *