Sunday , May 19 2024
Breaking News

Elon Musk लॉन्च करने जा रहे अपना एक प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली

Elon Musk ने हाल ही में बताया कि वह 'X' ऐप में 2024 तक कई बदलाव करने वाले हैं। वह 'X' ऐप को ट्रांसफॉर्म करने पर विचार कर रहे हैं। वह इसे 'Everything App' बनाने पर काम कर रहे हैं। एलन मस्क ने जब इस प्लेटफॉर्म को टेकओवर किया था तो ये माइक्रोब्लॉगिंग साइट के तौर पर यज होती थी। मस्क ने बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी को भी इसमें शामिल करने वाले हैं। क्रिप्टो को 'X' में शामिल करने की डिमांड बहुत पहले से हो रही है।

एक इंटरव्यू ने एलन मस्क ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'पेमेंट ऑप्शन को 'X' में शामिल करने के लिए लाइसेंस का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस फीचर के लिए 2024 मध्य तक इंतजार करना होगा।' साथ ही उन्होंने बताया कि वह इसके लिए काफी लेट हो गए हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने प्लान के बारे में विस्तार से बताने के लिए इंकार कर दिया। कुछ समय पहले ही मस्क ने कहा था कि वह उन्होंने इसके लिए बहुत कम समय खर्च किया है।

एलन मस्क की इस घोषणा के साथ ही क्रिप्टो सेक्टर में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये चर्चाएं हो रही हैं। इस साल अलग में Rhode Island, Michigan, Missouri और New Hampshire में कंपनी को करेंसी ट्रांसमिटर का लाइसेंस मिल गया था। 2022 में, मस्क की कंपनी ने लोगों से DOGE में पेमेंट करने के लिए कहा था। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी DOGE ने एकदम छलांग लगाई थी।

अप्रैल में पता चला ता कि मस्क ने अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर यूज किया था। खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो ट्विटर ब्लू सर्विस का यूज करना चाहते हं। जबकि, क्रिप्टो को लेकर अभी तक मस्क ने कुछ साफ नहीं किया है कि वह इसे पेमेंट के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं। अगर ऐसा होता है तो ये गूगल और Apple के लिए बड़ा झटका हो सकता है। क्योंकि Apple Pay का इस्तेमाल अमेरिका और कनाडा में सबसे ज्यादा किया जा सकता है। लेकिन अब मस्क खुद इस बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

पैटर्न लॉक भूलने पर इन आसान तरीको से अनलॉक करें फोन

  स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिहाज से पैटर्न लॉक और पासवर्ड की सुविधा दी गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *