Sunday , November 22 2026
Breaking News

बीजापुर : पोटेनार के जंगलों में मुठभेड़, तीन नक्सली घायल, आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल

बीजापुर.

बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम ने पोटेनार के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान आईईडी की जद में आने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए बीजापुर लाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान दोपहर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान नक्सलियों के लगाये प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है। घायल जवान का नाम सुरेश मिच्चा बताया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *