Monday , November 2 2026
Breaking News

National: BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया कार्डियक अरेस्ट, हुई एंजियोप्लास्टी

  1. मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
  2. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता को आया कार्डियक अरेस्ट
  3. अस्पताल में हुई शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी

National general bjp leader shahnawaz hussain suffers cardiac arrest undergoes angioplasty in mumbai hospital: digi desk/BHN/मुंबई/ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहनवाज हुसैन पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। हुसैन तीन बार लोकसभा के सदस्य और बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद कई भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए हैं।

डाक्टरों ने की एंजियोप्लास्टी

मुंबई में शाहनवाज हुसैन को मंगलवार शाम 4 बजे के करीब अचानक सीने में दर्द उठा था, इसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डाक्टरों ने ईसीजी जांच की तो पता चला कि उन्हें कार्डियेक अरेस्ट आया है। बताया जा रहा है कि डाक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी कर दी है। अभी वे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में डाक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *