Saturday , October 31 2026
Breaking News

बस की टक्कर से सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत, नाराज लोगों ने की तोड़फोड़, सेमरिया मार्ग में हुआ हादसा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना-सेमरिया मार्ग पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद नाराज लोगों ने तोड़फोड़ कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतना-सेमरिया मार्ग पर नैना मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बस नम्बर MP 19 P 0426 की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहब सिंह पिता राजबहादुर सिंह (44) निवासी नैना सगमनिया के रूप में हुई है। वह सतना सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी था।

बताया जाता है कि दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे मृतक साहब सिंह अपनी बाइक पर सवार हो कर सीमेंट फैक्ट्री से अपने घर ग्राम नैना जा रहा था। नैना मोड के पास तेज रफ्तार से सतना से सेमरिया की तरफ जा रही कछवाह ट्रैवल्स की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पीछे की तरफ से टक्कर मार कर बस चालक कुछ दूरी तक उसकी बाइक को घसीटता ले गया।

उस वक्त वहां मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ना चाहा लेकिन भाग खड़ा हुआ। नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उधर, हादसे की खबर मिलते ही साहब सिंह का भतीजा विकास सिंह मौके पर पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल साहब सिंह को जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *