Saturday , September 21 2024
Breaking News

World: सावन महीने में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की, ग्रीस में चंद्रयान की सफलता पर बोले PM

World prime minister addresses indians in greece says sawan month country has made new achievement: digi desk/BHN/एथेंस/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय ग्रीस के दौरे पर है। उन्होंने एथेंस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सावन महीना है। एक प्रकार से भगवान शिव का महीना है। इस पवित्र माह में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।

उन्होंने कहा कि चांद पर तिरंगा फरहाकर भारत ने दुनिया अपनी क्षमताओं से अवगत कराया है। दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। जब उपलब्धि बड़ी हो तो उसका उत्साह लगातार बना रहता है। आपके चेहरे बता रहे हैं कि भारत आपके दिल में धड़कता है।

ग्रीस और भारत के संबंध सदियों पुराना
पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीस और भारत के संबंध सदियों से हैं। ये रिश्ते सभ्यता और संस्कृति के हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे बहुत कुछ सीखा और सिखाया है। उन्होंने कहा, ‘मैं ग्रीस के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। अभी जब यहां जंगलों में आग लगी को बहुत मुश्किल खड़ी हो गई थी। संकट की इस घड़ी में भारत ग्रीस के लोगों के साथ खड़ा है।’

कोरोना काल में दवाओं की सप्लाई चेन जारी रही

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कोरोना काल के दौरान भारतीय दवाओं ने सप्लाई चेन जारी रखी। मेड इन इंडिया वैक्सीन ने करोड़ों लोगों की जान बचाई। कोरोना काल में गुरुद्वारों में लंगर लगे, मंदिरों में भंडारे लगे। एक समाज के रूप में भारत द्वारा किया गया कार्य ही हमारे संस्कार हैं।’

About rishi pandit

Check Also

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान, दो दर्जन से अधिक घायल

श्रीनगर जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *