Thursday , April 24 2025
Breaking News

Umaria: कुएं में डूबकर महिला की मौत, दो मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया में इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी के डोंगरिया टोला में करीब 36 वर्षीय सावित्री पति मुकेश केवट का शव शंकर मंदिर के करीब गहरे कुएं में मिला है। बताया जाता है कि मृत महिला सुबह घर से स्नान आदि के लिए नजदीकी कुआं गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान महिला कुएं में गिरी और उसकी मौत हो गई।

सूत्रों की माने तो घटना के कुछ देर में ही गांव की कुछ अन्य महिलाएं भी स्नान आदि के लिए कुएं में गई। वहां मृत महिला के कपड़े आदि रखे थे, परंतु महिला के न होने की वजह से अनहोनी के अंदेशे में कुएं में देखी, जिसके बाद इस बात की खबर ग्रामीणों को मिली। बाद में ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया है।

हालांकि, दुर्भाग्य से महिला की मौत हो गई। प्राथमिक दृष्ट्या पूरा मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंची है और आवश्यक कार्रवाई की है। स्थानीय सूत्रों की माने तो मृतिका मिरगी बीमारी से ग्रस्त रही है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका के दो मासूम पुत्र (13 वर्षीय अजीत केवट एवं 11 वर्षीय अहम केवट) है। घटना के बाद से ही इन मासूमों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

About rishi pandit

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की मृत्यु पर जताया शोक

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *