Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: नूंह मामले में सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट की होगी जांच, कई जिलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट बंद

National nuh sp says that 41 firs have been lodged and 116 people have been arrested for violence: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ हरियाणा के नूंह और आसपास के जिलों में फिलहाल शांति है, लेकिन तनाव और डर बना हुआ है। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार, हिंसा हुई वाले जिलों में इंटरनेट सेवा अभी और दिन ठप्प रहेगी। नूंह, पलवल, फरीदाबाद जिलों के अलावा गुरुग्राम के सोहना, मानेसर और पटौदी इलाकों में इंटरनेट सेवा पांच अगस्त रात 12 बजे तक बंद रहेगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह की घटना में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है, इसलिए मैंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी 21 जुलाई से 31 जुलाई तक हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्कैन करेगी। अगर किसी ने कुछ भी भड़काऊ पोस्ट किया है तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच जारी

नूंह और उसके बाद गुरुग्राम और पलवर समेत कुछ अन्य जिलों में हिंसा भड़कने के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हर एंगल से इस हिंसा की जांच हो रही है। दोषियों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। सीएम ने बताया कि हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस की कार्रवाई में 116 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। इसके अलावा 90 आरोपी हिरासत में लिए गये हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।

दोषियों से वसूला जाएगा मुआवजा

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने एक अधिनियम पारित किया है जिसमें यह प्रावधान है कि किसी भी नुकसान के लिए, सरकार सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करेगी। वहीं जहां निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहां वे लोग इसकी भरपाई करेंगे, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। यानी सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी, लेकिन निजी संपत्तियों के नुकसान के मामले में दोषियों से मुआवजा वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे।

नूंह में शांति

डीजीपी पी के अग्रवाल ने बताया कि स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पवार ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां तैनात है। बुधवार को हिंसा की किसी घटना की खबर नहीं है। अगर स्थिति ठीक रही तो कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। स्थिति का आकलन करने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल करने पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *