Thursday , May 15 2025
Breaking News

Satna: सतना जिले को एक और थाने की सौगात, रैगांव बना 27 वां थाना

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले को एक नए थाने की सौगात मिल गई। मध्य प्रदेश शासन ने सतना जिले के रैगांव थाना को हरी झंडी दे दी है। रैगांव जिले का 27वां थाना होगा।

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र में ‘रैगांव’ थाना की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस थाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव उप चुनाव के दौरान घोषणा की थी।

अब विधानसभा के आम चुनाव के पहले शासन ने उप चुनाव की घोषणा पर अमल करते हुए इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। अब तक जिले में महिला,आजाक और ट्रैफिक थाना समेत कुल 26 पुलिस थाने थे। रैगांव के नाम पर विधानसभा सीट तो थी लेकिन इस विधानसभा मुख्यालय के नाम पर थाना नहीं था। हालांकि रैगांव में पुलिस चौकी जरूर थी।

अब रैगांव थाना के अस्तित्व में आने के बाद पुलिस चौकी से जुड़े रहे 38 गांवों के अलावा भी कई अन्य गांव इससे जुड़ेंगे। अभी ये गांव नागौद, सिविल लाइन,सिंहपुर,कोठी और मझगवां थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि रैगांव थाना में नागौद और सिविल लाइन थाना से जुड़े 5- 5 ,कोठी के 8 और मझगवां से जुड़े 2 गांव शामिल किए जा सकते हैं। इस थाना क्षेत्र में 60 से अधिक गांवों के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि रैगांव क्षेत्र की सीमा पन्ना जिले के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमाई गांवों तक फैली हुई है। इस क्षेत्र का पहला मतदान केंद्र भी पन्ना जिले की सीमा से सटा हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *