Friday , June 13 2025
Breaking News

बीजेपी ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा

 

रांची

भारतीय जनता पार्टी  की झारखंड इकाई ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी अवसंरचनाओं के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने के लिए बुधवार को रांची में ‘तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया।

भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में राज्य की राजधानी के मध्य स्थित शहीद चौक से रैली शुरू हुई। रैली के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘भारत माता की जय', ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद' और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए। करीब 3 किलोमीटर दूरी तय करते हुए कोकर में बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर यात्रा समाप्त होगी।

सेठ ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हमें उन पर गर्व है।'' पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

 

About rishi pandit

Check Also

प्रदेश भीषण लू की चपेट में पिछले 48 घंटे में हीटस्ट्रोक से 8 लोगों की मौत, लखनऊ में 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मरे

लखनऊ उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *