Wednesday , May 15 2024
Breaking News

कई जिलों में हुई बारिश ने मौसम में घोली ठंडक

Weather News : भोपाल/ राजधानी सहित प्रदेशभर में दिसंबर में हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। अरब सागरराजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम के कारण मप्र के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी में शुक्रवार को करीब 2.7 मिमी बारिश हुई है। इसके चलते राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान एक ही दिन में आठ डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान भी लगभग न्यूनतम तापमान के बराबर रहा। शहर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुस्र्वार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। एक ही दिन में दिन के तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इधरन्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। गुस्र्वार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक दक्षिणपश्चिम राजस्थान के ऊपरी क्षेत्र में एक हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागरराजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में सिस्टम बनने के कारण बारिश हो रही है।  रविवार तक इसी तरह हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं कुछ जगहों में बर्फबारी भी हो सकती है। इस बीच हवा का रुख 17-18 दिसंबर के आसपास ही उत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद ही प्रदेश में तेज ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।

कई जिलों में पड़ेंगी बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के भोपालहोशंगाबादइंदौरउज्जैनग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ्ा ही दमोहसागरछतरपुर व टीकमगढ़ जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हंै। इधरसुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: 29 सीटों पर 66.87% मतदान, पिछली बार से 4.29% कम, आयोग ने जारी किए अंतिम आंकड़े

Madhya pradesh bhopal mp news 66-87 voting on 29 seats in mp 4-29 less than …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *