Sunday , September 29 2024
Breaking News

रामस्थान की 0.202 हेक्टेयर भूमि पर म.प्र शासन दर्ज करने का आदेश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया द्वारा तहसील रघुराजनगर के मौजा रामस्थान की आराजी क्रमांक 992/3/ख, रकवा 0.202 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व अभिलेख में लल्लू सिंह पिता रामाश्रय सिंह के नाम दर्ज थी। जिसे निरस्त करते हुए वर्ष 1958-59 से 1985-86 की भांति म0प्र0 शासन दर्ज किए जाने का आदेश जारी किया गया है। तहसीलदार रघुराजनगर को शासकीय अभिलेख दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर राजसात

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धवारी स्थित कुशवाहा स्वीट्स के संचालक राम प्रसाद कुशवाहा द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त घरेलू गैस सिलेण्डर राजसात किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी को राजसात सामग्री की वर्तमान बाजारू कीमत शासकीय मद में चालान से जमा कराने के निर्देश दिए गए है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *