
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले के रामपुर बघेलान वार्ड क्रमांक-2 निवासी एएसआई बिनोद त्रिपाठी की बेटी गीतांजलि ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट काम्प्लेक्स में 21 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित बुशु स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर सतना जिला सहित समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है। गीतांजलि त्रिपाठी दिल्ली में सशस्त्र सीमा बल में नौकरी कर रही है। गीतांजलि इसके पहले जार्जिया सहित अन्य देशों में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
Bhaskar Hindi News