Friday , September 27 2024
Breaking News

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर


जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अनुराग वर्मा ने कहा कि बैंक की अंशपूंजी एवं अमानत में वृद्धि के साथ कालातीत कृषि-अकृषि ऋणों की वसूली पर बैंक और समितियों द्वारा विशेष प्रयास किये जायें। बैंक को सशक्त और समृद्ध करने खर्चे को नियंत्रित कर ऋण की वसूली की प्रक्रिया बढाई जानी चाहिए, ताकि किसानों के हित में तय लक्ष्यों की आसानी से पूर्ति की जा सके। शुक्रवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सतना की 62वीं वार्षिक साधारण सभा में कलेक्टर एवं प्रशासक ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा विवरण वर्ष 2023-24 की समीक्षा की। इस मौके पर उप पंजीयक सहकारिता अशोक शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी केसी शर्मा, विपणन अधिकारी एससी गुप्ता सहित सदस्य गण एवं बैंक के अध्किारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं प्रशासक श्री वर्मा ने कहा कि बैंक और समितियों के माध्यम से किसानों के हित में आगामी वर्षों के लिए तैयार कार्य योजना के लक्ष्यों को पाने के लिए समितियों और बैंकों को कार्य प्रणाली और गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार भी करने की जरूरत है। वर्ष 2025-25 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि वर्ष 2024-25 के स्वीकृत लक्ष्यों को किन्हीं कारणों से पूरा नहीं कर पाने पर आगामी वर्ष के लक्ष्यों में कटौती नहीं की जाये। उन्होंने अंशपूंजी, अल्पकालीन ऋण, दीर्घकालीन, नकद साख विनियोजन के आगामी वर्ष के लक्ष्य भी पूर्व वर्ष की भांति रखने के निर्देश दिये। वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 के प्रस्तुतिकरण में कलेक्टर ने कृषि समितियों की सदस्य संख्या का लक्ष्य और ऋण वितरण के कम किये गये लक्ष्य को बढाने के निर्देश दिये। बैंक का वर्ष 2025-26 का प्रस्तावित बजट 46 करोड 20 लाख रूपये का प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि बैंक के बकाया कालातीत ऋणों की वसूली में जारी आरआरसी की वसूली में तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों का भी सहयोग लें। वार्षिक साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2023-24 का अंकेक्षित लेन-देन विवरण पत्रक, हानि-लाभ पत्रक वर्ष 2023-24 में स्वीकृत बजट से अधिक आय-व्यय का समायोजन, वर्ष 2025-26 में समिति प्रबंधक संवर्ग कर्मचारियों को स्थापना व्यय का वार्षिक बजट एवं बैंक ऋण लेने की अधिकतम सीमा स्वीकृत की गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रशासक अनुराग वर्मा ने बैंक के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत सावधि अमानतदार, विगत 3 वर्ष के दौरान समय पर ऋण वसूली देने वाले श्रेष्ठ कृषक कृषि ऋण वसूली में श्रेष्ठ समितियां एवं श्रेष्ठ शाखाओं को पुरूस्कृत किया।

मास्टर वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण 30 सितंबर को

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सौरभ सिंह द्वारा बताया गया कि नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत सतना एवं मैहर जिले में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह कार्यक्रम के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए मास्टर वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण कार्यालय उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, द्वितीय तल कलेक्ट्रेट कार्यालय सतना में 30 सितंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 126 प्रकरणों में अत्याचार पीड़ितों को 1 करोड 26 लाख 6 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत

जिला सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *