Friday , October 30 2026
Breaking News

सुजल शक्ति अभियान के क्रियान्वयन हेतु बनाए कार्य योजना- विधायक

शहडोल
कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज जल संसाधन एवं स्वच्छता मिशन की बैठक विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सुजल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने  अधिकारियों से कहा कि सुजल शक्ति अभियान का आयोजन गांवों में किये जाने की कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का अच्छी तरह से शुभारंभ होना चाहिए तथा जिले में इसका प्रचार प्रसार कराएं।
बैठक में कलेक्टर डॉ केदार सिंह अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्याें को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि  जिले कि खराब हैंडपंपों को चिन्हित कर उन्हे सुधरवाया जाए जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सकें एवं जो हैंडपंप चालू होने की स्थिति में नहीं है उन्हें पूर्ण रूप से ढक्कन लगाकर ढकने की कार्यवाही करें तथा ढक्कन को लाल रंग से पेंटिंग कर दे ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो। उन्होंने कहा कि जल संसाधन एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत होने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए यह भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के अंतर्गत जो जल जीवन मिशन के कार्य किये जा रहे हैं जिनके कारण से सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है ऐसी सड़कों को कार्य करने के उपरांत तत्काल सुधरवाने की कार्यवाही करें, किसी भी स्थिति में सड़कों के संबंधी शिकायते नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में जल जीवन मिशन के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *