

सरस्वती पूजन करके वसंत पंचमी उत्सव संपन्न
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के मुख्यालय पर 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि सतना ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एल एल तिवारी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सभी अतिथियों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र का गणतंत्र दिवस महोत्सव का उद्बोधन प्रसारित किया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इस गणतंत्र दिवस पर भारत माता का चित्र सभी आगंतुकों को भेंट किया गया।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का हुआ पूजन
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। विद्या और ज्ञान की देवी मां शारदे मैया की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे। माता सरस्वती से प्रार्थना कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सेवा न्यास कार्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती अर्चना पटेल, श्रीमती मधु बाल्मिक ने देवी गीत प्रस्तुत किये। बलराम गुप्ता, राजेश त्रिपाठी नीलू ने देश भक्ति गीत गायन किया । कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया व वंदे मातरम् भारत माता की जय, माता सरस्वती के जयकार से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
सेवा न्यास के समस्त कार्यकर्ताओं ने सामूहिक देश भक्ति गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा… विजयी विश्व तिरंगा प्यारा … देश भक्ति गीत गायन किया। राष्ट्र गीत गाते हुए तिरंगे ध्वज को सलामी दी। सेवा न्यास के मुख्यालय भवन नेह निकुंज बम्हनगवां रीवा रोड सतना को रंगोली एवं गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया व अनिल सैनी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण व तिरंगा बैच सभी को भेंट किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एल. एल. तिवारी, श्रीमती मनीषा सिंह, कमलेश्वर अग्रवाल, महेंद्र तिवारी, शिवा पटेल, अर्चना पटेल, संजीता सैनी, प्रीति त्रिपाठी, रश्मि सैनी, मधु बाल्मिक, सीलम सैनी, नितिन मिश्रा, गोपाल बाल्मिक, बलराम गुप्ता, करुणेश अनुरागी, लवकुश सिंह बघेल, अरुण सैनी, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं सेवा न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महादेवा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

पंडित दीनदयाल विचार संघ के द्वारा जेपी विद्यालय महादेवा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें आरबीएसके सतना शहरी टीम डॉ प्रशांत सिंह, डॉ चंद्रकांत द्विवेदी, डॉ पुष्पा प्रजापति ,डॉ प्रदीप अहिरवार ,डॉ स्मिता सिंह, एएनएम संगीता आर्य दिनांक 25/01/ 23 को उपस्थित होकर विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी तथा हीमोग्लोबिन जांच की गई |एवं आवश्यक दवाइयां जैसे आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड ,का वितरण किया गया |गंभीर हीमोग्लोबिन की कमी वाले छात्र एवं छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया |आरबीएसके सतना शहरी टीम के सभी चिकित्सकों का कार्य सराहनीय रहा |आपके परामर्श से छात्र एवं छात्राएं लाभान्वित हुए पंडित दीनदयाल विचार संघ की अध्यक्ष चंदा शर्मा और विद्यालय की प्राचार्य ममता तिवारी आप सभी के सेवा भाव के कार्य के प्रति कृतज्ञ हैं और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं|
भाजपा पश्चिम मंडल वर्चुअल बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल वर्चुअल मीट बैठक सायं 7:30 बजे समस्त मंडल पदाधिकारी अपने अपने निवास में बैठकर वर्चुअल मीटिंग में सम्मिलित हुए वर्चुअल बैठक में भाजपा पश्चिम मंडल प्रभारी संतोष गौतम ने कहा कि मोदी जी की मन की बात को सुनने में दिन पर दिन लोकप्रियता बढ़ रही है कई ज्ञानवर्धक,रोचक जानकारियां प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्राप्त होती हैं हम समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हो और औरों को भी प्रेरित करें। आईटी सेल जिला संयोजक अभिनव रंजन त्रिपाठी ने कहा कि देश भर के विद्वान गणमान्य नागरिक समस्त कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की मन की बात को श्रवण करते हैं।
पश्चिम मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी ने समस्त त्रिदेव से आग्रह किया कि अपने-अपने बूथों में हितग्राहियों, वरिष्ठजनों, एवं
ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग के अंत में भाजपा पश्चिम मंडल के मंत्री पंकज मिश्रा ने समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में संतोष गौतम, धर्मेंद्र सिंह तिवारी, अभिनव रंजन त्रिपाठी, केशव कोरी,सुमिता सिंह,शशी सिंह, पंकज मिश्रा, सुनीता शर्मा, महेंद्र तिवारी, रितेश त्रिपाठी, सतीश बाल्मिक, अरुण चतुर्वेदी, रमेश रजक, रमेश चंद शुक्ला, राजेंद्र पांडे, मिथिलेश त्रिपाठी, करुणा तिवारी, कमलेश मिश्रा, एवं भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू व समस्त पदाधिकारी संयोजक सहसंयोजक बीएलए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।