Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स 2022 की मशाल यात्रा का सतना में स्वागत

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की डिजिटल मशाल यात्रा 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे कटनी से सतना पहुंची। यहां दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में मशाल यात्रा का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद सतना गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन, आरआई सत्य प्रकाश मिश्रा, खेल प्रशिक्षक एसपी तिवारी सहित शहर के युवा खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं ने मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया।
‘हिंदुस्तान का दिल धड़का दो’ के सूत्र वाक्य को लेकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की डिजिटल मशाल की दो यात्राएं मध्यप्रदेश में संचालित की जा रही हैं। दोनों मशाल यात्राओं का शुभारंभ 14 जनवरी 2023 को क्रमशः भोपाल और सीहोर से किया गया है। भोपाल से प्रारंभ हुई डिजिटल मशाल यात्रा सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी होते हुए 18 जनवरी को सतना पहुंची। श्री भगवान सिंह के नेतृत्व में सतना पहुंची मशाल यात्रा का स्वागत सांसद गणेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत प्रदेश में 27 खेलों का आयोजन हो रहा है। जिसमें 6 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सतना पहुंची यह मशाल जागरूकता यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में खेले जाने वाले 27 प्रकार के खेलों में जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रण देने पहुंची है। उन्होंने जिले के खिलाड़ी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा और क्षमता है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने का खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होंगे।

मध्यप्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। सतना जिले में मुख्यमंत्री कप, सांसद कप, विधायक कप सहित अन्य राष्ट्रीय, प्रादेशिक स्तर के खेलों का सफल आयोजन हो रहा है।

जिले के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्यप्रदेश में आयोजित होना एक सुअवसर भी है। सतना जिले में आई यह मशाल यात्रा रीवा के लिए रवाना की गई। डिजिटल मशाल यात्रा सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम होते हुए 28 जनवरी को रायसेन में संपन्न होगी।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *