उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया जिले की नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम सस्तरा की दो बहनों को ट्रेन की टक्कर लग गई, जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शौच से वापस अपने घर की तरफ दोनों बहने जा रही थी। तभी करकेली के तरफ से आ रहे इंजन पर उनका ध्यान था, तभी विपरीत दिशा में आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। वहीं, टक्कर लग जाने की वजह से दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पूरे मामले को लेकर नौरोजाबाद थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि निस्तार कर दोनों बहने वापस आ रही थी। तभी उन दोनों का ध्यान ट्रेन की तरफ नहीं गया और उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम पार्वती कोल पिता लक्ष्मी कोल उम्र 11 वर्ष और अंजू कोल पिता रामकिशोर कोल उम्र 19 वर्ष है। दोनों ग्राम सस्तरा के रहने वाले थे, जहां दोनों की मौत हो गई।
Bhaskar Hindi News