Saturday , October 31 2026
Breaking News

अजमेर में मजदूर ज्यादा पैसे कमाने में बना चोर, पुलिस ने आरोपी से 19 बाइक कीं जब्त

अजमेर/जयपुर.

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया बाइक चोर मजदूरी का काम करता था, मजदूरी कम मिलने के कारण उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी से चुराई गई 19 मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी ने अजमेर व जयपुर के कई स्थानों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्लॉक टावर थाने 29 अप्रैल 2024 को चंद्रवरदाई निवासी मुकेश की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि थाना क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। थानाधिकारी दिनेश चौधरी के नेतृत्व में टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला जयपुर निवासी अनिल कुमार वर्मा (24) पुत्र छीतरमल को गिरफ्तार किया। जिसने चोरी की वारदात करना कबूल किया। आरोपी से करीब 19 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजमेर में रहकर मजदूरी करता था। कम मजदूरी मिलने पर चोरी की वारदातें करना शुरू कर दिया।

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *