Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: लोक सेवा केन्द्र से 5 मिनट में मिला खसरा, वीरेंद्र ने दिया CM को धन्यवाद

खुशियों की दास्तां


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से सुशासन के अंतर्गत आवेदकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं तत्काल मिल रही है। शहर के सिविल लाइन लोकसेवा केन्द्र से 5 मिनट में खसरा मिल जाने से धवारी निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को लोकसेवा केन्द्र सिविल लाइन में खसरे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। समाधान एक दिवस अंतर्गत वीरेंद्र कुमार गुप्ता को तत्काल खसरा मिल गया। बिना किसी परेशानी के तत्काल खसरा मिल जाने की खुशी का इजहार करते हुए वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।

लोक सेवा केन्द्र से तत्काल निवास प्रमाण पत्र पाकर खुश हुए अशोक

लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं तत्काल मिल रही है। सतना शहर के सिविल लाइन लोकसेवा केन्द्र से तत्काल डिजिटल निवास प्रमाण पत्र मिल जाने से उमरी निवासी रवि कुमार पाण्डेय बेहद खुश है। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लोकसेवा केन्द्र सिविल लाइन में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। समाधान एक दिवस अंतर्गत अशोक कुमार श्रीवास्तव को तत्काल डिजिटल निवास प्रमाण पत्र मिल गया।निवास प्रमाण पत्र मिल जाने से खुश अशोक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तत्काल काम हो जाने से समय व धन की बचत हुई। यही तो सही मायने में सुराज और सुशासन है। साथ ही इन्हें अनावश्यक समस्याओं से भी नहीं गुजरना पड़ा। अशोक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया है।

स्ट्रीट वेंडर योजना से व्यवसाय स्थापित कर स्वाबलंबी बनें सतना के संतोष

सरकार की स्ट्रीट वेंडर योजना छोटे व्यवसाईयों के व्यवसाय पुनर्स्थापन तथा संवर्धन की दिशा में वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल धन अभाव और बेरोजगारी की मार झेल रहे पुरुष एवं महिला स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन मे उम्मीद की किरण बनकर उन्हें एक नई राह दी है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनने की दिशा में भी अग्रसर किया है। इस योजना के लाभ से अपना छोटा सा व्यवसाय चलाकर परिवार का अच्छे से भरण पोषण करने वाले हितग्राही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते नही थकते। सतना निवासी संतोष कुमार साहू ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं।
संतोष कुमार साहू ने बताया कि चाऊमीन और पावभाजी का ठेला लगाकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उनका व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया था। जमा पूंजी भी घर खर्च में लग गई।ऐसी स्थिति में उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। तब उन्हे स्ट्रीट वेंडर योजना का सहारा मिला।योजना से मिली राशि से संतोष कुमार साहू अब फिर से टाउन हाल के समीप चौपाटी में चाऊमीन और पावभाजी का अपना छोटा सा व्यवसाय चलाकर बेहद खुश है और स्वाबलंबी बनने की दिशा में अग्रसर है। संतोष ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

पने नये पक्के मकान में रहकर बेहद खुश है बृजगोपाल विश्वकर्मा के परिजन

सुशासन सप्ताह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब हितग्राहियों के पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो रहा है। योजना के हितग्राही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रहे है।
सतना नगर के वार्ड क्रमांक 17 निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राही बृजगोपाल विश्वकर्मा की पत्नी ने बताया की मजदूरी पेशा होने के कारण उन्होंने कभी सपने में भी नही सोचा था की उनका परिवार पक्के घर में खुशहाली से रहेगा। ऐसा लग रहा था की उनके परिवार का पूरा जीवन टूटे फूटे कच्चे मकान में ही बीतेगा। लेकिन सरकार की योजना का लाभ बड़ी सहजता से मिलने पर अब उनका परिवार पक्के मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया की पक्के मकान की सरकार से सौगात मिलने पर उनकी सोच और जीवन स्तर में सुधार आया है। साथ ही समाज में उनकी मन प्रतिष्ठा भी बढ़ गई है। बृजगोपाल और उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *