Thursday , May 9 2024
Breaking News

Satna: राज्यमंत्री और सांसद ने किया माइक्रो सिंचाई परियोजना का निरीक्षण


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सांसद गणेश सिंह और अध्यक्ष जिला पंचायत रामखेलावन कोल के साथ रामनगर विकासखंड के मार्कंडेय क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने रामनगर विकासखंड के ग्राम के किसानों के लिए क्रियान्वित की जा रही माइक्रो सिंचाई परियोजना के कार्य का निरीक्षण किया और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री और सांसद ने अपने रामनगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बाणसागर के मार्कंडेय घाट पर बन रहे सतना-बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना के इनटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के कार्य में गति लाकर समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सतना-बाणसागर मल्टी विलेज रूरल वाटर सप्लाई स्कीम से सतना जिले के पांच विकासखंडों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने 1135 करोड़ रुपए लागत की योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रथम चरण में स्वीकृत इस परियोजना में 1019 गांवों के घरों में नल जल पहुंचेगा। द्वितीय चरण में जिले के शेष तीन विकासखंडों के लिए नल जल योजना स्वीकृत की गई है।

6 एवं 7 नवंबर को आयोजित होंगी खेल एवं सास्कृतिक गतिविधियां

राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के श्रंखलाबद्ध आयोजनों में जिला स्तर पर खेल एवे सांस्कृतिक गतिविधियों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने 6 नवंबर और 7 नवंबर को आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिये सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार आयुक्त नगर निगम राजेश शाही को सहायक नोडल अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी डॉ गौरव शर्मा को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 नवंबर को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम सतना में दोपहर 1 बजे से महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के सहयोग से शासकीय कर्मचारियों तथा उनकी पत्नियों और बच्चों के लिये खेल गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 7 नवंबर को टाउन हाल सतना में सायं 5 बजे से जिला पंचायत, खनिज, खाद्य, परिवहन विभाग, जिला पंजीयक, नागरिक आपूर्ति निगम के सहयोग से शासकीय कर्मचारियों तथा उनके बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दी जायेगी। इसके साथ ही अंताक्षरी, दमशरारत एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी तथा रात्रि 8 बजे पुरुस्कार वितरित किये जायेंगे।

विभागों को सौंपे गये दायित्व

कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा आयोजन स्थल प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्टेडियम की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था का दायित्व नगर निगम का सौंपा गया है। आवश्यक सामग्री की व्यवस्था आयोजक विभाग द्वारा की जायेगी।

5 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं नाम

दो दिवसीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने के लिये शासकीय कर्मचारी एवं उनके परिवार जन अपना नाम 5 नवंबर की सायं 5 बजे तक संबंधित कार्यालय अथवा कार्यालय प्रभारी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप के माध्यम से भेज सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोजन स्थल पर ही अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिये समिति गठित

सांस्कृतिक कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों के चयन के लिये समिति भी गठित की गई है। इसमें अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, डिप्टी कलेक्टर सुरेश जादव, आबकारी अधिकारी विभा मरकाम एवं प्रोफेसर क्रांति राजौरिया को शामिल किया गया है। जबकि बच्चों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों के लिये प्रोफेसर अनुराधा जैन, प्राचार्य कुमकुम भट्टाचार्य और शंकुतला त्रिपाठी को शामिल किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: बाल विवाह करने पर होगी सजा और जुर्माना

बाल विवाह की सूचना कंट्रोल रुम के दूरभाश 07672-494353 पर दे सकते हैं नागरिक सतना,भास्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *